Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 28, 2012 - 18:00:49 PM


Title - जंगल से कम नहीं भांडई रेलवे स्टेशन 9513644
Posted by : railenquiry on Jul 28, 2012 - 18:00:49 PM

जेएनएन, आगरा: आगरा कैंट और धौलपुर रेलवे स्टेशन के बीच ग्वालियर हाईवे के समीप स्थित भांडई रेलवे स्टेशन देखने में किसी जंगल के कोने से कम नहीं लगता। यहां यात्रियों की सुविधा के नाम पर न तो पानी मिलता है, न ही बिजली की सुविधा। ग्रामीण विकास के नाम पर सुविधाओं का बखान भले ही किया जाता हो, पर वास्तविकता में स्टेशन उपेक्षा का शिकार है।