Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 02, 2012 - 00:01:00 AM


Title - ग्रिड फेल, एक घंटा रुकी रही शान-ए-पंजाब
Posted by : nikhilndls on Aug 02, 2012 - 00:01:00 AM

जालंधर छावनी मंगलवार को एक बार फिर उत्तरी ग्रिड फेल होने का असर शान-ए-पंजाब पर भी पड़ा। उक्त ट्रेन करीब एक घंटा देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। जैसे ही शान-ए-पंजाब कैंट रेलवे स्टेशन पर बाद दोपहर 1.05 बजे पहुंची तो बिजली गुल हो गई। ऐसे में शान-ए-पंजाब करीब एक घंटा रुकी रही। इसके बाद डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को 2 बजे रवाना किया गया।