Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 13, 2017 - 13:08:36 PM


Title - गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर छह ट्रेन संचालन के लिए खुला
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 13, 2017 - 13:08:36 PM

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह को चौदह जनवरी से ट्रेनों के संचालन के लियॆ बंद कर दिया था जिसके कारण 37 गाड़ियों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था| हालाँकि विद्द्युतिकरण का कार्य अभी भी चल रहा है|
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा रेल खंड (424 किमी) का विद्युतीकरण पिछले साल ही पूरा हो गया था पर स्टेशन यार्ड के प्लेटफार्म छह और सात का विद्द्युतिकरण कार्य पूरा नहीं हो पाया था जिसके लिए प्लेटफार्म को बंद कर दिया गया था| कार्य पूरा करने के बाद अब इसे दोबारा से ट्रेनों के संचालन के लिए शुरू कर दिया गया है|
छह नंबर प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनें इस प्रकार है - 55142 नौतनवां-गोरखपुर पैसेंजर, 55119 गोरखपुर-वाराणसी पैसेंजर, 15273 सत्याग्रह, 75008 गोंडा-गोरखपुर डेमू, 75007 गोरखपुर-गोंडा डेमू, 15212 जननायक, 15210 जनसेवा, 12524 नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी, 12408 कर्मभूमि, 19601 उदयपुर-न्यूजलपाईगुड़ी, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस, 75002 बढ़नी-गोरखपुर डेमू, 14674 शहीद, 15108 मथुरा-छपरा, 15020 नौतनवां-गोरखपुर इंटरसिटी, 15106 गोरखपुर-छपरा इंटरसिटी, 75004 बढ़नी-गोरखपुर डेमू ट्रेन, 75005 गोरखपुर-बढ़नी डेमू, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 14673 शहीद, 55120 वाराणसी-गोरखपुर पैसेंजर, 55149 गोरखपुर-वाराणसी पैसेंजर, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 55071 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर
-HINDI-