Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 29, 2016 - 15:52:31 PM


Title - एक जनवरी से रेल दुर्घटना पर आठ लाख का मुआवजा देगा रेलवे
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 29, 2016 - 15:52:31 PM

यात्री सुरक्षा बढ़े न बढ़े पर रेलवे ने दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों के परिजनों को देने वाला मुआवजा जरूर बढ़ा दिया है| ये वर्ष बीतते बीतते रेलवे के दामन पर दो बड़ी दुर्घटनाओं ने दाग लगा दिए|
रेल दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों के परिजनों को अबतक रेलवे चार लाख रूपए मुआवजे के तौर पर देता था परन्तु अब इसे चार से बढ़ाकर आठ कर दिया गया है| आने वाले साल में रेलवे कुछ बड़े बदलावों कि ओर बढ़ रहा है| अपनी छवि सुधरने के साथ साथ रेलवे कई छोटी बड़ी सुविधाओं कि शुरुआत करेगा और अगर किसी यात्री को कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई भी रेलवे वाजिब तरीके से करेगा|
इसके अलावा अगर किसी यात्री को रेल हादसे में दिव्यांग होना पड़ता है तो भी रेलवे उसे आठ लाख कि राशि देगा| घायलों और मृतकों को ये राशि रेलवे क्लेम ट्रीब्यूनल के जरिये मिलेगी|
इन सभी ख़बरों के अलावा सबसे बड़ी खबर यी है कि एक जनवरी से रेलवे इ-टिकेट पर दस लाख रूपए का दुर्घटना बीएम मुफ्त देगा| इ-टिकट अर अब तक इसके लिए रेलवे 92 पैसे लेता था|

-HINDI-