Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 29, 2012 - 12:19:28 PM


Title - उच्च अश्व शक्ति का रेल इंजन लोकार्पित
Posted by : puneetmafia on Jul 29, 2012 - 12:19:28 PM

वाराणसी : रेलवे बोर्ड के सदस्य यांत्रिक केशव चंद्रा ने शुक्रवार को डीजल रेल इंजन कारखाना के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च अश्व शक्ति का 800वां रेल इंजन लोकार्पित किया। इसे दक्षिण रेलवे के गोल्डन रॉक (तिरूचरापल्ली) डीजल शेड को भेजा जाएगा। महाप्रबंधक बीपी खरे ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में 280 इंजनों के निर्माण का लक्ष्य है। इसमें 250 उच्च अश्व शक्ति के होंगे। संचालन मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक कुमार स्वागत मुख्य यांत्रिक इंजीनियर राकेश वताश ने किया।