Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 02, 2012 - 15:00:43 PM


Title - आज भी लेट आएंगी राजधानी सहित कई ट्रेनें
Posted by : Mafia on Aug 02, 2012 - 15:00:43 PM

सोमवार से बुधवार के बाद गुरुवार को भी रेलसेवा प्रभावित रहेगी। विलंब से पहंुचने के कारण नई दिल्ली से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय से चलाया जा रहा है। इस वजह से गुरुवार को हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, पश्चिम बंगाल सम्पर्क क्रांति, आनंद विहार हटिया झारखंड एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, नई दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चार से छह घंटे की देरी से आएंगी। नई दिल्ली हावड़ा राजधानी रात 08:50 बजे, सियालदह राजधानी रात 09:10 बजे, सम्पर्क क्रांति रात 01:30 बजे, आनंद विहार हटिया रात 11 बजे खुलेगी।