Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 14:49:05 PM


Title - अजमेर रेलवे स्टेशन पर 22 लाख रूपए के साथ युवक गिरफ्तार
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 14:49:05 PM

अजमेर रेलवे स्टेशन पर देर रात पुलिस चेकिंग के समय चण्डीगढ़ जाने वाली गाड़ी से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है| गिरफ्तार किया गए व्यक्ति के बैग से 22  लाख रूपए मिले हैं जिसका प्रमाण वह व्यक्ति देने में असमर्थ रहा है|
थानाधिकारी सम्पतराज ने बताया कि अजमेर से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन में जब रेलवे पुलिस ने जांच अभियान चलाया तब सूरत के रहने वाले इस राजेश नाम के इस व्यक्ति के पास से पांच सौ और हजार के नोटों से भरा ये बैग मिला| इस व्यक्ति के पास न तो कोई लाइसेंस था और न ही कोई परमिट का कागज जो इन नोटों को लेजाने के प्रमाण स्वरुप दिखाया जा सके |
राजेश नाम के इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पैसों के बारे में पूछताछ चल रही है|