Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Oct 06, 2013 - 04:00:21 AM


Title - railway reservation price hike
Posted by : riteshexpert on Oct 06, 2013 - 04:00:21 AM

बिलासपुर।  भारतीय रेल ने ट्रेनों के किराए में 7 अक्टूबर यानी सोमवार से बढ़ोतरी के निर्देश दिए हैं। इससे जनरल स्लीपर और एसी थ्री टायर के यात्रियों पर 5 से 10 रुपए तो एसी फस्र्ट और सेकेंड क्लास के यात्रियों पर इससे भी ज्यादा भार पड़ेगा। यह किराया सीजन के हिसाब से तय होगा। बिलासपुर से दिल्ली जाना हो तो 50 रुपए तक अधिक देने होंगे।

भारतीय रेल ने किराए में बढोतरी के लिए फ्यूल एडजस्टमेंट कंपोनेंट को कारण बताया है, लेकिन यह तय नहीं किया गया कि किराए में वृद्धि प्रति किलोमीटर किस हिसाब से होगी। मंत्रालय से जारी टेबल में दूरी के आधार पर बढ़ोतरी दर्शाई गई है। उच्च श्रेणी के यात्रियों से सामान्य और पीक सीजन के आधार पर किराया लिया जाएगा। इसके अलावा पापुलर ट्रेनों पर इस श्रेणी का किराया हमेशा पीक सीजन का रहेगा।

फेयर चार्ट की समीक्षा से पता चलता है कि भारतीय रेल ने अपने हाईक्लास पैसेंजर पर खासा भार डाल दिया है। इस श्रेणी के यात्रियों को बिलासपुर से दिल्ली तक के सफर के लिए 50 रुपए तक अधिक देना होगा। जनरल और स्लीपर क्लास में 5 से 10 रुपए की बढोतरी देखी गई है। जनरल क्लास के यात्रियों को इसलिए भी भार का अहसास नहीं होगा क्योंकि किराया राउंड फिगर में लिया जा रहा है।

हाईक्लास यात्रियों पर पड़ेगा 50 रुपए तक का अतिरिक्त भार

किराए में वृद्धि को ऐसे समझें

- स्लीपर क्लास में सफर पर कम से कम 200 किमी का किराया तय है। वर्तमान में इतनी दूरी के लिए 115 रुपए तय है। इसे बढ़ाकर 118 रुपए किया गया है। किराया राउंड फिगर में लिया जाएगा, यानी यह राशि 120 रुपए होगी। साफ है कि किराए में 5 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बिलासपुर से दिल्ली तक के सफर के लिए एसी सेकंड क्लास में अभी 1565 रुपए (बेसिक) किराया देना पड़ रहा है। यही किराया पीक सीजन में 1594 और लीन (सामान्य) सीजन में 1544 रुपए होगा। इसी तरह फस्र्ट क्लास के यात्री को पीक सीजन में 2747 रुपए तो सामान्य सीजन में 2600 रुपए देने होंगे।

दूरी के हिसाब से किराया

- स्लीपर: इस श्रेणी के लिए वर्तमान में 408 रुपए (बेसिक) किराया तय है। नई दरें लागू होने पर यह किराया 416 रुपए होगा, यानी यात्रियों को 415 रुपए ही देने होंगे। स्पष्ट है कि राउंड फिगर में 410 रुपए किराया देने वालों को 5 रुपए अधिक देने होंगे।

- एसी थ्री: इस श्रेणी के यात्रियों को 1070 रुपए देना पड़ रहा है जो बढ़कर 1090 रुपए होगा। यानी हर यात्री पर 20 रुपए का भार पड़ेगा।

- एसी टू: इस श्रेणी में यात्रा के लिए 1565 रुपए देना पड़ रहा है, जो पीक सीजन में 1594 रुपए देने होंगे। यात्रियों को 30 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

- एसी फस्र्ट: इस श्रेणी में यात्रा के लिए 2697 रुपए देने पड़ रहे हैं। यही किराया बढ़कर 2747 रुपए हो जाएगा। यात्रियों को राउंड फिगर में 50 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।