Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Sep 05, 2013 - 15:56:16 PM |
Title - मेट्रो के 97 फीसद यात्रियों ने सीआईएसएफ की कार्यशैली को सराहाPosted by : railgenie on Sep 05, 2013 - 15:56:16 PM |
|
राजधानी की जीवनरेखा बनी दिल्ली मेट्रो के साथ ही उसकी सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की कार्यशैली भी लोगों को भाने लगी है। गत दिनों मेट्रो रेल की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में मेट्रो के 97 फीसद यात्रियों ने सुरक्षा व संरक्षा के स्तर पर जवानों के कार्य को संतोषजनक बताया। हालांकि दो फीसद यात्रियों ने इसमें और सुधार की जरूरत पर जोर दिया। इस बारे में दिल्ली मेट्रो की ओर से 3 जुलाई से 21 जुलाई के बीच मेट्रो स्टेशन पर यात्री प्रतिक्रिया सर्वेक्षण करवाया गया था। |