Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Jul 23, 2012 - 03:19:30 AM |
Title - दिल्ली-रोहतक ईएमयू ट्रेन अगले महीने से : हुड्डाPosted by : RailXpert on Jul 23, 2012 - 03:19:30 AM |
|
चंडीगढ़: दिल्ली और रोहतक के बीच अगले एक महीने में ईएमयू ट्रेन चलने लगेगी। इसके अलावा, रोहतक-झज्जर-रेवाड़ी के बीच भी अगले दो महीने में टे्रनें चलनी शुरू हो जाएंगी। यह भरोसा उत्तर रेलवे के जीएम ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को एक मुलाकात केे दौरान दिया।सांसद ने बताया कि ईएमयू टे्रनें यहां के लोगों के लिए एक बड़ी जरूरत पूरी करेंगी। उन्होंने कहा कि हजारों लोग रोजाना दिल्ली आते-जाते हैं। इसके अलावा, रोहतक एक बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनता जा रहा है। इससे रोहतक में लोगों की आवाजाही बढे़गी और ईएमयू ट्रेनें चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।बहादुरगढ़ तक मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 788 करोड़ रुपये का प्रावधान करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद की तरह जल्दी ही यहां पर भी मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा। मारुति सूजुकी इंडिया लिमिटेड में हुए विवाद को लेकर सांसद ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। |