Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jul 23, 2012 - 12:19:55 PM |
Title - जंक्शन पर ध्रूम्रपान के जुर्म में फाइनPosted by : railgenie on Jul 23, 2012 - 12:19:55 PM |
|
सार्वजनिक स्थलों पर ध्रूम्रपान करना प्रतिबंधित है और इसके लिए दंड की भी व्यवस्था है। अरसे से यह लागू हैं, लेकिन दरभंगा में पहली बार रविवार को यह जंक्शन पर लागू होता नजर आया जब आरपीएफ ने बिरौल के एक युवक प्रशांत को ध्रूम्रपान करते पकड़ा और उसे दो सौ रुपए फाइन देने के बाद छोड़ा गया। आरपीएफ के प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानेश कुमार झा ने संपर्क करने पर इसकी पुष्टि की और कहा कि इसे सख्ती से लागू करने की कोशिश हो रही है। इधर, आरपीएफ ने दरभंगा जंक्शन पर पांच लोगों को बेटिकट यात्रा के जुर्म में पकड़ा और सभी को जुर्माना अदा करने के बाद रिहा किया गया। उधर, आरपीएफ ने मधुबनी में आधा दर्जन लोगों को और सकरी में दो लोगों को अनधिकृत रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में मटरगस्ती करते पकड़ा। इन सभी को चालान कर सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के लिए समस्तीपुर भेजा जाएगा। |