Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on Sep 06, 2013 - 17:56:49 PM |
Title - जंक्शन पर दो हिस्सों में बंटी एक्सप्रेसPosted by : eabhi200k on Sep 06, 2013 - 17:56:49 PM |
|
बरेली : जंक्शन पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। मेन लाइन से नॉन स्टॉप गुजर रही 12358 सुपरफास्ट एक्सप्रेस की कपलिंग अचानक टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। तेज धमाके के साथ ट्रेन के अलग होने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। लोको पायलट ने इंजन से जुड़े ट्रेन के हिस्से को संभाला और ब्रेक लगाए। घटना के तुरंत बाद इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और कपलिंग बदला। इससे करीब 20 मिनट तक जंक्शन पर अफरातफरी मची रही। प्रारंभिक जांच में चेन पुलिंग के चलते हादसे की बात सामने आई है। |