Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Feb 14, 2013 - 15:00:03 PM


Title - ‘मौनी’ पर जला रेलवे ‘बसंत’ पर रहेगा सख्त
Posted by : puneetmafia on Feb 14, 2013 - 15:00:03 PM

मौनी अमावस्या के दिन
जंक्शन पर भगदड़ से हुई मौतों के बाद
लापरवाही के आरोप झेल रहे रेलवे ने बसंत
पंचमी पर कोई रियायत न देने
का फैसला किया है। इसकी पहली गाज
नवाब यूसुफ रोड से स्टेशन परिसर में जाने
वाले यात्रियों पर गिरी। नवाब यूसुफ
रोड से जुड़े सभी रास्ते बुधवार को सील
कर दिए गए। इन रास्तों से बसंत
पंचमी पर किसी भी यात्री को स्टेशन में
प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके कारण रेलवे
कालोनी में रहने वाले
कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
रेलवे प्रशासन ने बसंत पंचमी पर संगम
स्नान से लौटने वालों के लिए कोई नई
योजना नहीं बनाई है। बल्कि,
पुरानी योजना पर ही सख्ती से अमल करने
का निर्णय लिया है। तय किया है
कि स्टेशन परिसर में सीधे भीड़
नहीं घुसेगी। मेले से निकली भीड़ को बीच
के रास्ते में ही नियंत्रित किया जाएगा।
जिला और पुलिस प्रशासन से रेलवे ने बात
की है। साथ ही स्टेशन पर वही भीड़
पहुंचने दी जाएगी, जो यात्री बाड़ों तक
पहुंचेगी। अन्य यात्रियों को स्टेशन
परिसर के बाहर ही रोक दिया जाएगा।
इस योजना पर
पूरी सख्ती बरती जाएगी। इसके लिए
अतिरिक्त सुरक्षा बल मांगा गया है।
सुरक्षा बलों की संख्या जंक्शन के दोनों ओर
सिटी साइड और सिविल लाइंस साइड
रहेगी। साथ ही दुर्घटना रेल मेडिकल
यान को हर वक्त तैयार स्थिति में
रखा जाएगा। रेलवे इलाहाबाद और
नैनी से 70 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनें
तीन दिनों में चलेंगी।
सीपीआरओ संदीप माथुर ने कहा कि बसंत
पंचमी पर नवाब यूसुफ रोड से स्टेशन
परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
रहेगा। स्टेशन से यात्रियों के बाहर आने के
लिए दो रास्ते खुले रहेंगे। उधर,
कर्मचारियों के फंसने की आशंका की बात
पर डीआरएम हरींद्र राव ने
कहा कि परिचय पत्र दिखाने पर आवास
तक जाने की इजाजत दी जाएगी। इसके
लिए चार नंबर मार्ग खुला रहेगा।