Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 09, 2012 - 15:01:16 PM


Title - स्टेशन पर संदिग्ध हालत में बेहोश मिला व्यक्ति
Posted by : nikhilndls on Sep 09, 2012 - 15:01:16 PM

चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह यहां रेलवे स्टेशन पर हरियाणा रेलवे पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान प्लेट नंबर 1 पर से एक व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बरामद किया।  उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था। लेकिन उसकी मां वहां नहीं थी। काफी समय इंतजार करने के बाद पुलिस ने बच्चे को अपने साथ रेलवे थाना ले आई। पीडि़त व्यक्ति को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हरियाणा रेलवे के हैड कांस्टेबल जगविंदर ङ्क्षसह ने बताया कि सुबह पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस प्लेट नंबर 1 पर पहुंंची तब बच्चा व्यक्ति के करीब बैठा रो रहा था। उसे जगाने पर जब उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तब मामला संदिग्ध पड़ते देखकर पुलिस उसे अस्पताल ले आई। उन्होंने बताया कि महिला के बिना बच्चा बरामद होना संदेहास्पद है।  पुलिस को युवक की जेब से पर्स मिला। जिसमें उसका वोटर कार्ड था। उस पर उसका नाम पवन कुमार निवासी पुरानी दिल्ली का निकाला। पुलिस को अस्पताल में भी कुछ समय के लिये होश आया तब उसने अपना पवन ही बताया और फिर से बेहोश हो गया। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण हरियाणा पुलिस के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि उसके साथ आये बच्चे की उम्र करीब चार वर्ष है, जोकि ठीक से बोल भी नहीं पाता है। पुलिस इसे संदिग्ध भी मान रही है। पुलिस का यह भी संदेह है कि कहीं युवक बच्चे को जबरन अपने साथ न लाया हो। बीच रास्ते में कहीं महिला के साथ कोई अनहोनी न हुई हो। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही थी।