Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Feb 26, 2013 - 12:01:19 PM


Title - सीएम के पत्र को लेकर रेलमंत्री से मिले विधायक
Posted by : eabhi200k on Feb 26, 2013 - 12:01:19 PM

, नूंह : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्रीय रेलमंत्री पवन बंसल को पत्र लिखकर मेवात क्षेत्र को रेल से जोड़ने व इस परियोजना पर खर्च होने वाले आधे खर्चे को वहन करने की बात एक बार फिर कही है। मुख्यमंत्री के इस पत्र को नूंह के विधायक आफताब अहमद सोमवार को केंद्रीय रेलमंत्री पवन बंसल को सौंपा है। 'दैनिक जागरण' को जानकारी देते हुए आफताब अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उक्त पत्र में दिल्ली-गुड़गांव सोहना-नूंह-

फिरोजपुर झिरका-अलवर रेल लाइन के संदर्भ में 5 फरवरी 2010 को तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी को लिखे पत्र का भी हवाला दिया। इसके उत्तर में उन्होंने 15 जुलाई 2010 को पत्र लिखकर बताया था कि 2010-11 के रेल बजट में नई लाइन को मंजूरी दे दी गई है। इसका क्षेत्रवार सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में बताया कि सर्वे अब तक पूरा होकर रेल मंत्रालय पहुच चुका होगा। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने विशेष आग्रह करते हुए

सिफारिश की है कि मेवात में कोई रेल लाइन नहीं है और यह प्रदेश के सबसे पिछडे क्षेत्रों में से एक है। रेल लाइन बिछने से क्षेत्र और तेजी से विकास करेगा। उन्होंने अनुरोध करते हुए पत्र में लिखा कि मेवात रेल लाइन को 2013-14 के बजट में शामिल कर लिया जाए। इसके लिए हरियाणा सरकार आधा खर्चा देने के लिए तैयार है। आफताब अहमद ने बताया कि रेलमंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि इस बार के रेल बजट में इस परियोजना को अंतिम हरी झडी मिल जाएगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मेवात रेल लाईन के लिए पूरा प्रयास कर रहे है। 17 फरवरी को जब मेवात का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री का आभार जताने उनके दिल्ली स्थित निवास पर मिला तो मुख्यमंत्री ने वहा रेल लाईन पर खर्च होने वाली लागत का आधा हिस्सा वहन करने का आश्वासन दिया था। इस मौके पर उनके साथ काग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव रफीक अहमद भी मौजूद थे