Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Jan 06, 2013 - 12:00:39 PM


Title - समपार फाटक की जगह बनेगी आरयूबी
Posted by : TrustMe on Jan 06, 2013 - 12:00:39 PM

रेल विभाग ने नई रेल परियोजनाओं में समपार फाटक को समाप्त कर दिया है। अब रेलवे लाइन को क्रास करनेवाली सड़कें लाइन के नीचे होंगी, ताकि रेलगाड़ियों का परिचालन निर्बाध गति से हो सके। अब रेलखंड पर लेबल क्रासिंग नहीं नजर आएगी। राज्य सरकार व रेलवे अधिकारियों की बैठकों में आम सहमति बनने के बाद परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। बापू की कर्मभूमि को राजधानी से जोड़ने की महत्वाकांक्षी रेल परियोजना सुगौली-हाजीपुर रेल लाइन की राह में यह अड़चन समाप्त होने के साथ बंद परियोजना में गति आने लगी है। अब रेलवे नई परियोजनाओं में रोड अंडर ब्रिज कॉन्सेप्ट पर कार्य कर रही है। इससे एक तरफ रेल विभाग को गुमटी मैन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च का बोझ कम होगा। वहीं दूसरी तरह दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।  समपार फाटक पर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से निजात पाने का विभाग ने रास्ता ढूंढ़ लिया है। समपार फाटक की जगह ट्रैक को ऊंचा किया जाएगा। ताकि सड़क मार्ग से सवारी वाहनों का परिचालन हो सके। नई तकनीक अधिक सुरक्षित मानी जा रही है। इसी कांसेप्ट के पेंच में सुगौली-हाजीपुर रेल परियोजना पिछले एक वर्ष अधर में लटकी रही। हाजीपुर से लालगंज के बीच 30 सड़कें रेल लाइन को पार करती है। इन सड़कों पर समपार फाटक की जगह आरयूबी बनेगा। विशेषज्ञों की राय है कि पुराने कांसेप्ट में मानव रहित फाटक पर आये दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर कुहासे के दौरान इस तरह की घटनाओं में इजाफा हो जाता है, जिससे कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं।

'नई रेल परियोजनाएं रोड अन्डर ब्रिज कांसेप्ट के मुताबिक बननी है। हालांकि हमारे यहां इस प्रकार का सर्कुलर अभी नहीं पहुंचा है।

सीनियर डीसीएम

एम ए आई हुमायूं'