Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 13, 2013 - 12:00:05 PM


Title - रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा है जेनसेट
Posted by : irmafia on May 13, 2013 - 12:00:05 PM

पीलीभीत : रेल विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते रेलवे स्टेशन का खराब हुआ जनरेटर पिछले डेढ़ माह से ठीक नही हो सका है। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था, पंखे व कम्प्यूटर आदि चलाने हेतु बड़ा जनरेटर लगवाया गया था। डेढ़ माह पूर्व जनरेटर खराब हो गया था। इसे ठीक करवाने के लिए इज्जतनगर बरेली मुख्यालय को भेज दिया गया था परंतु अधिकारियों की अनदेखी के चलते जनरेटर अभी तक ठीक होकर स्टेशन पर नहीँ आया है। जिसके अभाव में प्लेटफार्म पर लगे पंखे व लाइटें सुचारू रूप से नही चल पा रही है। भीषण गर्मी में आने व जाने वाले यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के समय परेशान देखे जा सकते है। साथ ही रेलवे स्टेशन कार्यालय का विभागीय कामकाज भी प्रभावित रहता है। इसके अलावा स्टेशन पर समुचित प्रकाश न होने से शाम होते ही अंधकार छा जाता है। असामाजिक तत्वों का आना जाना भी रहता है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि विभाग द्वारा बड़े जनरेटर के स्थान पर छोटा जनरेटर भेजा गया है। जो पंखे चलाने व लाइट जलाने के लिए पर्याप्त नही हो पा रहा है।