Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 11, 2012 - 18:00:20 PM


Title - रेलवे स्काउट्स गाइड्स की नई कौंसिल चयनित
Posted by : greatindian on Sep 11, 2012 - 18:00:20 PM

रेलवे स्काउट्स गाइड्स की नई कौंसिल चयनित
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य कौंसिल की बैठक अधिकारी क्लब में हुई। सर्वसम्मति से नए कौंसिल का चयन किया गया। सहायक राज्य सचिव एसपी मिश्रा ने बताया कि चे. दामोदरन को अध्यक्ष, डा. आरसी राय, संजय सूरी, बेचू राय, यूएसएस यादव, किरन राय, तरुण सूरी को उपाध्यक्ष, राकेश त्रिपाठी को मुख्य राज्य आयुक्त चुना गया। इसके अलावा सीएम चौधरी, जीएन सिंह, डा. स्नेहलता सिंह, अनिता लाल, अमर नाथ उपाध्याय, रंजीत कुमार शर्मा, दुर्गेश शंकर श्रीवास्तव, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, अनुज कुमार, पूनम डे, वंदना गुप्ता, शगुफ्ता अली को राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
बैठक में मुख्य राज्य आयुक्त राकेश त्रिपाठी ने कहा कि 11 से 14 अक्टूबर तक गोरखपुर में प्रथम अखिल भारतीय रेल राष्ट्रीय एकता शिविर की सफलता के लिए इसे चुनौती के तौर पर लेना होगा। उन्होंने भाग लेने वाले 600 प्रतिनिधियों के लिए उच्चकोटि की आवासीय एवं भौतिक सुविधा पर पर विशेष बल दिया।