Indian Railways News => Topic started by greatindian on Mar 05, 2013 - 03:01:01 AM


Title - रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम बंद
Posted by : greatindian on Mar 05, 2013 - 03:01:01 AM

रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम बंद
* रंगदारों का आतंक
पीरपैंती/भागलपुर : पीरपैंती से साहिबगंज तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य कर रहे कोल माइंस एसोसिएट ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना पदाधिकारी से शुक्रवार रात 20 लाख की रंगदारी मांगे गयी. जिससे भयभीत होकर कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार से काम बंद कर दिया. मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कर्मचारियों ने बताया कि मामले की जानकारी कंपनी के उच्चधिकारियों को दे दी गयी है. समुचित सुरक्षा मिलने तक काम बंद रहेगा.
* पलासबारी को दिया था काम
जानकारी के अनुसार सीएमए ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड ने रक्सीस्थल से तीन किलोमीटर पश्चिम तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम पलासबारी नामक पेटी कांट्रैक्टर को दिया था. इसके लिए उसे एक माह का समय दिया गया था, पर पेटी कांट्रैक्टर एक साल में एक किलोमीटर भी काम नहीं करवा सके. जिसके बाद कंपनी ने पलासबारी से काम वापस लेकर दूसरी एजेंसी से काम देना चाहा.
शुक्रवार को काम प्रारंभ होने पर अम्मापाली और परसबन्ना के बीच रेल पुल संख्या 50 पर पलासबारी ने काफी लोगों के साथ मिलकर कंपनी के परियोजना पदाधिकारी डी भौमिक से 20 लाख की रंगदारी मांगी और कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है.