Indian Railways News => Topic started by railenquiry on May 12, 2013 - 21:00:10 PM


Title - रेल मंडल की पांच गाडिय़ों पर लगेंगे विज्ञापन, होगी कमाई, मिलेंगी सुविधाएं
Posted by : railenquiry on May 12, 2013 - 21:00:10 PM

भोपाल।
आईएसओ रेवांचल एक्सप्रेस सहित रेल मंडल की पांच गाडिय़ों के कोच के ऊपर कुछ दिनों बाद रंग-बिरंगे विज्ञापन नजर आने लगेंगे। इससे यात्रियों को जहां सुखद अनुभूति होगी, वहीं विज्ञापन से मिलने वाले पैसे का उपयोग यात्री सुविधाओं जैसे पीने का पानी, अच्छी कुर्सियां स्टेशनों पर लगाने आदि में किया जाएगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी केके दुबे का कहना है कि इस प्रयोग से जहां ट्रेन का लुक अच्छा लगेगा, वहीं रेलवे को भी यात्री सुविधाओं के लिए पैसा जुटाने में मदद मिल सकेगी।

यह पहला मौका है जब किसी आईएसओ ट्रेन का चयन भी विज्ञापन लगाने के लिए रेल मंडल ने किया है। इस कड़ी में हबीबगंज-जबलपुर के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हबीबगंज-रीवा यानी रेवांचल एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और बीना-गुना के बीच चलने वाली पैसेंजर को पहले चरण के लिए चुना गया है।

पांच साल का कांट्रेक्ट: फिलहाल इन गाडिय़ों पर विज्ञापन करने के लिए पांच साल का कांट्रेक्ट रेल मंडल द्वारा दिया जाएगा। जनशताब्दी एक्सप्रेस के नौ कोच वाले रैक पर लगभग पांच लाख रुपए में मौजूद करीब 4 हजार स्क्वायर फीट जगह पर विज्ञापन हो सकेगा। इसी तरह हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के 3 रैक पर करीब 23 लाख रुपए की लागत लगाकर कोई प्राइवेट पार्टी कुल 42 कोचों पर मौजूद लगभग साढ़े 18 हजार स्क्वायर फीट जगह का उपयोग विज्ञापन के लिए कर सकेगी।

रेवांचल के 40 कोच: इसी तरह हबीबगंज-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस पर 22 लाख रुपए में 2 रैक में लगाए जाने वाले 40 कोचों की 17 हजार 751 स्क्वायर फीट जगह का उपयोग विज्ञापन लिखने में किया जा सकेगा।