| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Mar 08, 2013 - 21:00:04 PM |
Title - राजधानी व दून एक्सप्रेस में अतिरिक्त थ्री एसी कोच लगेगाPosted by : Mafia on Mar 08, 2013 - 21:00:04 PM |
|
|
धनबाद गरमी में बाहर जाकर छुट्टी मनाने वाले व पर्व में यात्रियों की बढ.ती भीड. को देखते हुए पूर्व रेलवे ने सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस व हावड.ा-देहरादून एक्सप्रेस में एक-एक थ्री एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच हमेशा के लिए लगाया जा रहा है. सियालदह व हावड.ा से खुलने वाली दोनों ट्रेनों में हमेशा भीड. रहती है. इसके कारण पूर्व रेलवे ने थ्री एसी कोच बढ.ाने का निर्णय लिया. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है. पूर्व रेलवे ने हावड.ा से खुलने वाली दून व सियालदह से खुलने वाली राजधानी में 31 मार्च को अतिरिक्त कोच लगायेगी. वहीं दून एक्सप्रेस में देहरादून व नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी में नयी दिल्ली से एक अप्रैल को कोच जोड.ा जायेगा. दो अतिरिक्त कोच जुड.ने से वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और रेलवे को भी आमदनी होगी. |