Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 20, 2013 - 18:00:39 PM


Title - मालगाड़ी से उठी आवाज से चालक के उड़े होश
Posted by : riteshexpert on Apr 20, 2013 - 18:00:39 PM

प्रतापगढ़ : मालगाड़ी की एक बोगी में जोर जोर की आवाज होने से चालक के होश उड़ गए। उसने इसकी जानकारी फौरन कंट्रोल को दी।

शुक्रवार को सुबह बेल्हा आ रही मालगाड़ी के एक वैगेन से अचानक जोर जोर आवाज आने लगी। चालक को आशंका हुई कि कहीं कोई बड़ी समस्या न खड़ी हो जाए। उसने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। किसी तरह रेगते हुए ट्रेन बेल्हा पहुंची, जहां उसका परीक्षण किया गया।

ब्रेक ब्लाक के पास तकनीकी फाल्ट आ जाने से वैगन से आवाज आने लगी थी। उधर दिल्ली से आई पद्मावत एक्सप्रेस की एक एसी बोगी में खराबी को ठीक करने में दिन भर इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मी हलाकान रहे। बताया गया कि बोगी की एसी को लेकर यात्रियों ने रेलकर्मियों से सुबह शिकायत की थी, हालांकि इलेक्ट्रिक विभाग के फोरमैन व सीएनडब्लू विभाग के लोगों ने किसी भी खामी से इंकार किया।