Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 04, 2013 - 12:00:33 PM


Title - भिवानी से रेवाड़ी 60 मिनट में पहुंचाएगी ट्रेन
Posted by : railgenie on Mar 04, 2013 - 12:00:33 PM

भिवानी
क्षेत्र के लोगों के लिए अ\'छी खबर है। रेवाड़ी से मानहेरू के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस डबल ट्रैक के बनने और विद्युतीकरण होने के बाद भिवानी से रेवाड़ी का सफर एक घंटे में तय किया जा सकेगा। फिलहाल रेलगाडिय़ां 80 किलोमीटर की यह दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे लेती है। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य रेल विकास निगम लि. को दिया गया है और यह कार्य उसे डेढ़ वर्ष में पूरा करना होगा। शुक्रवार को रेवाड़ी में पुलिया संख्या दो को डबल ट्रैक के अनुसार बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि रेवाड़ी से लेकर बठिंडा और भिवानी से रोहतक तक केवल सिंगल लाइन ही है। दोनों ट्रैकों पर गाडिय़ों की संख्या अधिक होने से गाडिय़ों को क्रॉसिंग के लिए खड़ा रहना पड़ता है। कई बार तो गाडिय़ों का अधिक लोड होने से यात्रियों की काफी देर तक क्रॉसिंग में खड़े रहना पड़ता है। कभी कभी तो यह क्रॉसिंग समय एक घंटे तक का हो जाता है। इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। इस बारे में दैनिक यात्रियों ने कई बार रेलवे के आला अधिकारियों को अवगत करवाया। रेवाड़ी से हिसार ट्रैक पर डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गाड़ी और इससे भी अधिक मालगाडिय़ों का आवागमन रहता है।
इस ट्रैक पर झाड़ली में दो, खेदड़ में एक और बठिंडा में एक बिजली उत्पादन केंद्र हैं। एक केंद्र में प्रतिदिन कोयले के चार रैक की खपत होती है। इसलिए इस टै्रक पर मुख्यत: कोयले के रैकों के कारण ही काफी व्यस्त रहता है। इसे देखते हुए वर्ष 2010 में रेलवे मंत्री ने रेवाड़ी से मानहेरू तक लगभग 80 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी थी। इसके बाद वर्ष 2011 में रेलवे मंत्री ने बजट में मानहेरू से हिसार तक के 80 किलोमीटर के टुकड़े को दोहरीकरण के लिए मंजूरी दे दी। इस ट्रैक पर पेड़ों के कारण बीते वर्ष लाइन का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब रेलवे को फॉरेस्ट से मंजूरी मिल गई है जिसके चलते रेलवे ने अपने दोहरीकरण के कार्य को शुरू कर दिया। पहले चरण में रेवाड़ी से मानहेरू तक के पुलों को डबल ट्रैक के अनुसार ही निर्माण करवाया जाएगा। रेवाड़ी से मानहेरू तक 33 पुल व पुलियां पड़ते हैं।