Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 09, 2012 - 15:01:24 PM


Title - बेटिकट यात्रा कर रहे आठ गिरफ्तार
Posted by : railenquiry on Sep 09, 2012 - 15:01:24 PM

थावे (गोपालगंज), निज संवाददाता : छपरा-थावे डीएमयू सवारी गाड़ी में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर रतनसराय और मांझा स्टेशन के बीच बिना टिकट व एसएलआर डिब्बा में बैठकर यात्रा करने वाले आठ यात्रियों को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये लोगों में गोपालगंज के विनय कुमार चौरसिया, बरौली थाना के माधोपुर निवासी अशोक मांझी, चंद्रशेखर साह, महम्मदपुर थाना के हकाम नवका टोला निवासी नागेन्द्र महतो, बैकुण्ठपुर थाना के बनौरा निवासी राजू यादव, सिवान जिला के बसंतपुर थाना के पड़वली निवासी राहुल कुमार, सिधवलिया थाना के सिधवलिया निवासी दिलीप शर्मा एवं गोपालगंज थाना के मैनपुर के राजेश कुमार शामिल हैं।