Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 27, 2012 - 11:30:04 AM


Title - बढ़ाई गई खाद्य पदार्थो की कीमत
Posted by : puneetmafia on Oct 27, 2012 - 11:30:04 AM

बढ़ाई गई खाद्य पदार्थो की कीमत
आलू बड़ा >>17>>14
पकौड़ा >>29>>20
पनीर पकौड़ा >>38>>26
समोसा दो पीस >>19>>12
कचौड़ी दो पीस >>15>>12
नाश्ता >>49>>32
राजमा-चावल >>42>>32
लंच-डिनर स्पेशल >>82>>60
चिकेन करी >>110>>72
फिश करी >>112>>72
चिकेन बिरयानी >>100>>72
वेज बिरयानी >>59>>42
एग बिरयानी >>70>>52
छोला भटूरा >>38>>28
कढ़ी-चावल >>26>>22
वेज बर्गर >>32>>28
वेज सैंडविच >>22>>18
वेज सूप >>19 15
चन्द्रशेखर, पटना
किराये पर सर्विस टैक्स लागू करने के बाद रेलवे ने चुपके से खानपान भी महंगा कर दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि दाम बढ़ाने के 10 दिनों बाद रेलवे बोर्ड ने सकरुलर जारी किया। बोर्ड की ओर से पहली अक्टूबर से ही सर्विस टैक्स के नाम पर खाद्य पदार्थो की कीमत 25 से 40 फीसद बढ़ा दी गई है। हालांकि ट्रेनों में इसे 10 अक्टूबर से लागू किया गया है।
बाजार में भले ही पांच रुपये में बेहतर समोसा उपलब्ध है परंतु रेलवे ने अब एक समोसे की कीमत 9.50 रुपये तय कर दी है। निरंतर बढ़ रही महंगाई के बीच रेलवे ने 95 खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका कारण कंपनी व ठेकेदारों द्वारा दिया जाने वाला दबाव बताया गया है। अब स्टेशन पर खाने-पीने के सामान कम दर पर उपलब्ध होंगे जबकि ट्रेनों में इसकी अधिक कीमत वसूली जाएगी।
दानापुर मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक अरविन्द रजक ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा खान-पान पर सर्विस टैक्स लगाया गया है, जिससे इसकी कीमत बढ़ गई है। बढ़ी दर पहली अक्टूबर से ही लागू कर दी गई है। इसमें मंडल स्तर पर कोई हेरफेर नहीं किया गया है।
25-40}

32 का भोजन अब 42 में, 6 का समोसा अब 9.50 रुपये में
बढ़ रही महंगाई के बीच रेलवे ने बढ़ाए 95 खाद्य पदार्थो के दाम
खाद्य पदार्थ नई दर पुरानी दर ( कीमत रुपये में)