Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jan 28, 2013 - 18:00:29 PM


Title - प्रयागघाट खाली, जंक्शन पर भीड़+रामबाग स्टेशन से चली मात्र एक गाड़ी
Posted by : railenquiry on Jan 28, 2013 - 18:00:29 PM

सिटी स्टेशन (रामबाग) के हालत भी प्रयागघाट से इतर नहीं रहे। यहां से 19 डिब्बों की एकमात्र स्पेशल ट्रेन सायं पांच बजे वाराणसी के लिए रवाना की गई। स्टेशन मास्टर भोलाराम के अनुसार रूटीन की ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है।उत्तर मध्य रेलवे ने चलाईं 11 विशेष ट्रेनेंउमरे ने 11 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इनमें जंक्शन से दो कानपुर, एक चुनार, एक लोकमान्य तिलक टर्मिनस, एक झांसी, एक मुगलसराय के लिए चलाई गई। नैनी से दो झांसी, एक जबलपुर, एक बीना, एक इटारसी के लिए चलाई गईं।6>>उत्तर रेलवे को भारी पड़ी पूर्व में की गई अपनी घोषणा
इलाहाबाद : दोपहर के दो बज रहे थे। प्रयागघाट स्टेशन पर 24 डिब्बों की स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के इंतजार में खड़ी थी। पूछने पर पता चला कि यह ट्रेन 12 बजे से खड़ी है लेकिन वापस लौटने के लिए यात्री गिनती के हैं। इसका कारण यह भी बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे ने फाफामऊ में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों के संचालन पर 27 जनवरी की शाम से रोक लगाने की घोषणा की थी जिसके चलते श्रद्धालु असमंजस में पड़ गए। दूसरी ओर इलाहाबाद जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कुंभ मेले के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के लिए उत्तर रेलवे ने अयोध्या से दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। वापसी में स्पेशल ट्रेन का रैक दोपहर बारह बजे प्रयागघाट स्टेशन के प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा कर दिया गया लेकिन वापसी के लिए भीड़ निकली ही नहीं। हालत यह थी कि दो घंटे बीतने के बाद भी मात्र छह सौ टिकट ही बिक पाए। स्टेशन के अधिकारी परेशान होने लगे। एक ने तो यहां तक कहा कि यही हाल रहा तो स्पेशल रोककर पीआरएल (प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ) पैसेंजर में यात्रियों को भेज दिया जाएगा। साढ़े तीन बजे जब 1100 यात्री हुए तो रेल अधिकारियों ने खबर लखनऊ और प्रयाग स्टेशन पर भेजी गई तब जाकर शाम करीब 4.20 पर ट्रेन को रवाना किया जा सका।