Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 26, 2013 - 00:00:26 AM


Title - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सर्वर रूम में लगी आग
Posted by : puneetmafia on Apr 26, 2013 - 00:00:26 AM

जासं, नई दिल्ली : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सर्वर रूम में आग लग जाने से पार्सल सेवा पूरी तरह से ठप है। यह आग बुधवार शाम को लगी थी। जिसे समय रहते बुझा तो लिया गया, लेकिन पार्सल का काम काफी प्रभावित हो रहा है। रेलवे की तकनीशियन टीम इसे ठीक करने में जुटी हुई है। आगजनी की इस घटना से अनारक्षित टिकट बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई थी, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इसकी तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई, लेकिन पार्सल पर लोड ज्यादा होने की वजह से इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था संभव नहीं है। इसलिए सर्वर को ठीक किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि आग लगने से यह सेवा प्रभावित हुई। जिसे बृहस्पतिवार शाम तक ठीक कर लिया जाएगा।