Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 13, 2012 - 15:00:04 PM


Title - दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Posted by : RailXpert on Sep 13, 2012 - 15:00:04 PM

Story Update : Thursday, September 13, 2012    2:11 AM
गोरखपुर। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 15 से 30 सितंबर तक गोरखपुर से आनंद बिहार तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को गोरखपुर से चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05037 गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 सितंबर को आनंद बिहार के लिए रवाना होगी। गोरखपुर से ट्रेन रात 11:20 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से छूटने के बाद ट्रेन खलीलाबाद ,बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ (उत्तर रेलवे), मुरादाबाद होते दूसरे दिन दोपहर 12.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 05038 आनंद बिहार-गोरखपुर विशेष गाड़ी आनंद बिहार से 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 सितंबर को प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को आनंद बिहार से दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान करेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के छह कोच, शयनयान श्रेणी के नौ कोच, वातानुकूलित थ्री टियर श्रेणी का एक कोच तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में विभिन्न तिथियों को विभिन्न स्थानों से शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है ।
15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 14 सितंबर को गोरखपुर से, 15017 में 16 सितंबर को एलटीटी से, 15009 लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस में 14 सितंबर को लखनऊ से तथा 15010 में 15 सितंबर को जबलपुर से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 14 सितंबर को गोरखपुर से तथा 12542 में 16 सितंबर को एलटीटी से शयनयान श्रेणी का दो-दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।