| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Sep 09, 2012 - 15:01:33 PM |
Title - जमीन देने वाले 1434 किसानों को नौकरी देगा रेलवेPosted by : puneetmafia on Sep 09, 2012 - 15:01:33 PM |
|
|
लालगंज (रायबरेली)। रेल कोच कारखाने की स्थापना के लिए जमीन देने वाले सभी 1434 किसानों को रेलवे ने ‘ग्रुप डी’ में नौकरी देने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस उपलब्धि को सांसद सोनिया गांधी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को दी जा रही सौगातों से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। रेल कोच कारखाने के लिए जमीन देेने वाले सभी किसानों को नौकरी दिए जाने के निर्णय की जानकारी रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र दिनांक 24 अगस्त 2012 के जरिए कारखाना प्रशासन को दी है और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह नौकरियां ग्रुप डी-पे बैंड-1 (ग्रेड पे 1800) के अंतर्गत होंगी। अधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कोच कारखाने के अधिकारियों ने सभी 1434 किसानों की सूची नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नार्दन रेलवे के महाप्रबंधक को भेज दी है। उम्मीद है जल्द ही नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कारखाने की स्थापना के समय से ही यहां का किसान मुआवजे के साथ ही नौकरियां दिए जाने की मांग कर रहा था। वह इसके लिए अरसे से धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करता रहा। जिले की सांसद सोनिया गंाधी को अपनी इस पीड़ा से किसानों ने कई बार ज्ञापन देकर अवगत कराया था। इस मांग के पूरा होने पर किसानों में बेहद खुशी है लेकिन वह चाहता था कि उनके बच्चों को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए। संभव है कि भविष्य में सांसद सोनिया का प्रयास रंग लाए और यह बंदोबस्त भी रेलवे की ओर से हो जाए। कारखाना प्रशासन इस खबर को अभी तक पूरी तरह से गोपनीय रख रहा है क्योंकि वह चाहता है कि सभी किसानों को नौकरियां दिए जाने की घोषणा स्वयं सोनिया गांधी यहां आने पर करें लेकिन उनका कार्यक्रम न मिल पाने के कारण यह मौका पिछड़ता जा रहा है। उम्मीद है कि सोनिया गांधी विदेश से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लौटने के बाद रायबरेली आकर इसकी औपचारिक घोषणा करेंगीं। |