Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 11, 2012 - 18:00:24 PM


Title - चार जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : puneetmafia on Sep 11, 2012 - 18:00:24 PM

चार जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 04 जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। एनईआर के सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 11 सितंबर को गोरखपुर से, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 11 सितंबर को गोरखपुर से तथा 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 सितंबर को यशवंतपुर से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 12 सितंबर, 2012 को गोरखपुर से तथा 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 14 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का दो-दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा ।