Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Dec 27, 2012 - 21:00:41 PM


Title - चलती ट्रेन में MBA की छात्रा से अश्लील हरकत करने लगा TTE,
Posted by : railenquiry on Dec 27, 2012 - 21:00:41 PM

ट्रेन में महिलाओं का सफर अब असुरक्षित होता जा रहा है। भारतीय रेल में अब लड़कियों की इज़्ज़त खतरे में है। दिल्ली में हुई रेप की घटना के बाद एक लड़की के साथ रेप के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। मुरादाबाद में चलती ट्रेन में एमबीए की छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास हुआ।

छात्रा जयपुर में एमबीए कर रही है। वह दिल्ली से पुरबिया एक्सप्रेस से संत कबीर नगर जा रही थी। छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास कोच में तैनात एक टीटीई ने किया है। छात्रा की साथी सहेलियों ने उसे किसी तरह टीटीई के चंगुल से छुड़ाया।