Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jan 24, 2013 - 15:00:27 PM


Title - कपलिंग टूटी, मालगाड़ी दो भागों में बंटी
Posted by : puneetmafia on Jan 24, 2013 - 15:00:27 PM

जलालपुर (जौनपुर): वाराणसी-जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थानीय रेलवे पुल पर कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भाग में बंट गई। घटना बुधवार सुबह की है। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान सद्भावना, साबरमती और एसजेवी ट्रेन जहां तहां खड़ी कर दी गई। ढाई बजे के बाद आवागमन बहाल हुआ।

मालगाड़ी जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रही थी। सुबह 10:35 बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे पुल पर पहुंची। इसी दौरान कपलिंग टूट गई। चालक को पता नहीं चला दो भागों में गाड़ी करीब एक किलोमीटर आगे तक पहुंच गई। यहां रुकने के बाद ड्राइवर ने पड़ताल शुरू किया तो पता चला कि कपलिंग टूटी है। इसके चलते ब्रेक वान में प्रेशर नहीं था। प्रेशर खत्म होने से गाड़ी आगे भी नहीं बढ़ सकती थी। काफी मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे गाड़ी रवाना हुई।

इस बीच सद्भावना एक्सप्रेस को सिरकोनी, साबरमती को जफराबाद रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कराया गया था। इसको लेकर यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।