Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 26, 2012 - 21:19:56 PM


Title - एसी खराब होने पर यात्रियों ने काटा बवाल
Posted by : riteshexpert on Jul 26, 2012 - 21:19:56 PM

बेगूसराय:  बुधवार को 13226 डाउन दानापुर-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस का एसी खराब हो जाने के कारण उक्त कोच में सवार यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। गार्ड ने ट्रेन के बेगूसराय पहुंचते ही गाड़ी को रुकवा दिया। बेगूसराय रेलवे स्टेशन में एसी तकनीशियन नहीं होने के बावजूद गाड़ी करीब 20 मिनट तक दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रही। बाद में आरपीएफ व स्टेशन कर्मियों ने यात्रियों व ट्रेन के गार्ड को समझा- बुझाकर शांत करवाया तथा ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।