Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 11, 2012 - 18:00:55 PM


Title - आज से लुधियाना-चंडीगढ़ ट्रेन में करें सफर
Posted by : irmafia on Sep 11, 2012 - 18:00:55 PM

डीएल डॉन, लुधियाना

अमृतसर-चंडीगढ़ दुरंतो के मंगलवार से सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलने से लुधियाना से चंडीगढ़ ट्रेन से सफर करने की लुधियानवियों की ख्वाहिश अब हकीकत बनने वाली है। लुधियाना से लगभग 136 किलोमीटर की दूरी महज 2 घंटे 25 मिनट में तय करवाने का शेड्यूल बनाया गया है। इस ट्रेन में फिलहाल आठ बोगियां लगाई गई हैं। सीटों के मुताबिक इस ट्रेन में करीब 590 यात्री सफर करेंगे। सुपरफास्ट ट्रेन अमृतसर से सुबह 5 बजकर 20 मिनट में चलेगी जो 9 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए चलने वाली ट्रेन का नंबर 12241 है, जबकि अमृतसर से चंडीगढ़ को जाने वाली ट्रेन का नंबर 12242 है।

रवानगी समय व स्टॉपेज

अमृतसर से : 5: 20 बजे

जालंधर : 6: 12 - 6: 15 (52 मिनट अमृतसर से)

लुधियाना : 7: 15 - 7: 20 (60 मिनट जालंधर से)

चंडीगढ़ - 9: 45 बजे (2.25 मिनट लुधियाना से)

चंडीगढ़ से : 6: 50 बजे

लुधियाना : 9: 05 - 9: 10 (2.25 मिनट चंडीगढ़ से)

जालंधर : 9: 57 - 10:00 (47 मिनट लुधियाना से)

अमृतसर : 11: 15 बजे (1.15 मिनट जालंधर से)

स्टेशन से किराया. एसी चे. - जनरल

लुधियाना-अमृतसर 225 66

लुधियाना-चंडीगढ़ 222 65

लुधियाना-जालंधर 195 48

राजधानी का सफर हुआ सुहाना

फोटो : 10, 11, 12

जासं, लुधियाना

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ आज तक रेल सफर से उपेक्षित था। रेलवे द्वारा अमृतसर से चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन चलाए जाने से प्रदेश वासियों में बेहद खुशी है। चंडीगढ़ डेली काम से आने-जाने वालों के लिए अब सफर सुहाना बन जाएगा। इस बारे में लुधियाना निवासी हरिंदर सिंह का कहना है कि नार्दर्न रेलवे ने अमृतसर-चंडीगढ सुपरफास्ट ट्रेन चला कर यात्रियों के लिए सफर को सरल बना दिया। फरीदकोट निवासी अतुल खरे का कहना है कि उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए बस में धक्के खाने पड़ते थे। अब लुधियाना आकर वे लोग आसानी से चंडीगढ़ का सफर तय कर सकते हैं। इसी तरह गुरदासपुर निवासी चरणजीत सिंह का कहना है कि दुरंतो के बदले अमृतसर चंडीगढ़ ट्रेन चलने से यात्रियों को राहत मिली है।

लुधियाना चंडीगढ़ रेल खंड जल्द : डीआरएम

दुरंतो के बदले अमृतसर चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जाने के बारे में फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम एनसी गोयल से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से रेलवे को लाभ होगा। वहीं यात्रियों को कम समय में चंडीगढ़ पहुंचने का मौका मिलेगा। उनसे पूछा गया कि लुधियाना चंडीगढ़ रेल खंड कब पूरा होगा तो उन्होंने कहा कि दिसंबर 2012 के अंत तक यह रेल खंड पूरा हो जाएगी।

ट्रेन सही या बस!

जासं, लुधियाना

लुधियाना से चंडीगढ़ जाने में अमृतसर चंडीगढ़ सुपरफास्ट की अपेक्षा बस में सफर को यात्री सही बता रहे है। यात्री पवन शर्मा, मुकेश कुमार ने बताया कि पंजाब रोडवेज की एसी बस मात्र 70 रुपये में सड़क मार्ग से 90 किलोमीटर का सफर दो घंटे में पूरा करवाती है। वहीं नॉन एसी बस भी मात्र 60 रुपये में लुधियाना चंडीगढ़ का सफर तय करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन में चेयरकार का किराया लुधियाना-चंडीगढ़ का 222 रुपये है, जो मंहगा है। जनरल बोगियों में सफर का किराया 65 रुपये निर्धारित है। ट्रेन से सफर करने में सवा दो घ्ाटे लगते हैं तो बस से भी करीब 2 से सवा दो घंटे लगते है। यात्रियों ने बताया कि निजी मर्सीडीज बस में किराया 110 से 130 रुपये है जो ट्रेन के मुकाबले सस्ती है। इसके ट्रेन के सफर का अपना मजा है।