Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 22, 2013 - 15:00:41 PM


Title - अजमेर से उधमपुर स्पेशल होली डे ट्रेन 29 मई से
Posted by : greatindian on May 22, 2013 - 15:00:41 PM

अजमेर से उधमपुर स्पेशल होली डे ट्रेन 29 मई से

 
अजमेर से उधमपुर स्पेशल होली डे ट्रेन 29 मई से

पहली बार वाया दादरी-भिवानी-हिसार जाएगी रेलगाड़ी

भास्कर न्यूज त्न भिवानी

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर से उधमपुर के बीच 29 मई से 25 जून तक स्पेशल होलीडे ट्रेन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार शाम को सात बज कर पचास मिनट पर अजमेर से उधमपुर के लिए तथा उधमपुर से प्रत्येक गुरुवार शाम को ७.३० बजे अजमेर के लिए चला करेगी।

यह ट्रेन पहली बार वाया चरखी दादरी, भिवानी के रास्ते उधमपुर के लिए चलेगी। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। ट्रेन संख्या 0901 अजमेर से 25 मई शाम सात बजकर पचास मिनट पर उधमपुर के लिए रवाना होगी। उधमपुर यह ट्रेन गुरुवार को 17.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 0902 30 मई को उधमपुर से 17 बज कर 30 मिनट पर अजमेर के लिए चलेगी। अजमेर यह ट्रेन शुक्रवार शाम 16.40 बजे पहुंचेगी।

ये होंगे ठहराव

दोनों दिशाओं में ये गाड़ी किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, चक्की बैंक व जम्मू में ठहराव करेगी। ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित का एक कोच, आठ द्वितीय शयनयान व छह सामान्य कोच होंगे।