Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 05, 2013 - 15:01:19 PM


Title - Who had created in a drunken rage over the services of five TTE - शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले
Posted by : railgenie on Mar 05, 2013 - 15:01:19 PM

जोधपुर
.मंडोर एक्सप्रेस में शराब पीकर उत्पात मचाने और यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने के मामले में रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल के पांच टीटीई (ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर) की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। घटना गत वर्ष 29 अप्रैल की है। रेलवे ने नौ महीने तक मामले की जांच की और दोषी पाए जाने पर इनको नौकरी से हटा दिया।     
यह था मामला: गत वर्ष 28 अप्रैल को दिल्ली से जोधपुर के लिए रवाना हुई मंडोर एक्सप्रेस में पांच टीटीई हरिओम सिंह, बाबूलाल, उम्मेदसिंह, संतोष व नारायण सिंह को यात्रियों के टिकट की जांच के लिए लगाया गया था। टिकट जांचने के बाद ये सभी ट्रेन के फस्र्ट एसी कोच में बैठकर शराब पीने लगे।    शराब का नशा अधिक होने पर ये हंगामा करने लगे तो यात्रियों ने टोका। यात्रियों का टोकना इन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और ये यात्रियों से बदसलूकी करने लगे। देर रात ट्रेन जयपुर पहुंची तो एक यात्री ने स्टेशन मास्टर व रेलवे सुरक्षा बल को लिखित शिकायत दी। 29 अप्रैल को सुबह ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर आरपीएफ ने इन पांच टीटीई को गिरफ्तार कर इनकी मेडिकल जांच करवाई गई।   
बाद में रेलवे प्रशासन ने इन्हें निलंबित कर दिया था। जांच रिपोर्ट आने पर इनका निलंबन समाप्त कर बहाल कर दिया गया। इसके साथ ही इन्हें नोटिस दिए गए। नोटिस का जवाब आने पर रेलवे ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। अब इन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि यात्री की शिकायत पर दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक ने इन पांच टीटीई के खिलाफ यह कार्रवाई की है।