Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 23, 2012 - 15:00:08 PM


Title - rumor in hajaribag - 'रेलवे ट्रैक पर पड़े हैं लाखों रुपये', टूट पड़े लोग लेकिन... - www.bhaskar.com
Posted by : nikhilndls on Sep 23, 2012 - 15:00:08 PM

हजारीबाग. जिले के बरकाकाना क्षेत्र में आज लाखों रुपए मिलने की अफवाह दिनभर सुर्खियों में रही, जबकि मामला लगभग छह हजार रुपए का था। इस संबंध में बरकाकाना थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि बरकाकाना रेलवे ट्रैक पर कचरा चुनने वाली मुन्नी देवी रोज करी भांति आज भी कचरा चुन रही थी, तभी उसकी नजर एक गठरी पर पड़ी। गठरी के अंदर एक फटा पुराना सूट व कंबल मिला। कंबल के अंदर छोटे सिक्का से भरा थैला मिला। मुन्नी ने जैसे ही थैले को खोला कचरा चुनने वाली अन्य महिलाएं टूट पड़ी।

 

मुन्नी किसी तरह भागकर रेल थाने आ गई और मामले से थाना प्रभारी को अवगत कराया। प्रभारी ने भी जांच की तो पांच से छह हजार के सिक्के मिले। आशंका जताते हुए उन्होंने कहा कि शायद यह थैला किसी भिखारी का है।