| हबीबगंज-गोहाटी के बीच स्पेशल ट्रेन 28 को by Mafia on 25 January, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
Mafia | हबीबगंज-गोहाटी के बीच स्पेशल ट्रेन 28 को on 25 January, 2013 - 09:00 PM | |
भोपाल। रेल मंडल ने यात्री ट्रैफिक क्लियर करने हबीबगंज से गोहाटी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 28 जनवरी को चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 0651 हबीबगंज से शाम 6.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन बुधवार को सुबह 11.30 बजे गोहाटी पहुंचेगी।रास्ते में यह गाड़ी इटारसी, पिपरिया, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, सतना, छिवकी, मिर्जापुर, मुगलसराय जंक्शन, दिलदार नगर, बक्सर, दुमराव, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, पटना साहेब, बख्तियारपुर जंक्शन, बाढ़, मोकामा जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगडिय़ा जंक्शन, मानसी जंक्शन, थाना बिहपुर जंक्शन, नौगछिया, कटिहार जंक्शन, बरसोई जंक्शन, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, धूपगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोंगई गांव, बरपेटा रोड, रंगिया जंक्शन और कामाख्या स्टेशनों पर रुकेगी।13 कोच की इस ट्रेन में 5 स्लीपर, 6 जनरल और 2 एसएलआर कोच रहेंगे। | ||