| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Jan 30, 2013 - 15:00:59 PM |
Title - शंटिंग के दौरान उतरा मालगाड़ी का इंजनPosted by : railenquiry on Jan 30, 2013 - 15:00:59 PM |
|
|
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड स्थित सुगौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह करीब 4:40 पर शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन ट्रैक की ठोकर को तोड़ते हुए पटरी से उतर गया। आधा इंजन जमीन पर आ गया। इंजन के पहिये मिट्टी में धंस गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि रक्सौल से पेट्रोल खाली कर मालगाड़ी न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी। शंटिंग के क्रम में पश्चिमी समपार संख्या 176बी के पहले इंजन डब्ल्यूडीजी4-12688 ट्रैक की ठोकर तोड़ जमीन पर आ गई। समाचार प्रेषण तक सोनपुर से क्रेन मंगा इंजन को पटरी पर रखने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। इस बाबत चालक इन्द्रदेव सिंह ने बताया कि शंटिंग मैन केदार प्रसाद द्वारा घने कोहरे के कारण ठोकर व सिग्नल नहीं दिखाई देने की वजह से घटना घटी। घटना की पुष्टि सहायक स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने की। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम आयी है। जल्द ही इंजन निकाल परिचालन शुरू करा दिया जायेगा। जांच दल में समस्तीपुर से सीनियर डीएसओ,डीएमए पावर सीनियर डीईएन शामिल हैं, जो जांच कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। दोषी रेल कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। |