Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 24, 2017 - 12:05:39 PM


Title - लाल सिग्नल पार करने वाले 4 चालकों की नौकरी से छुट्टी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 24, 2017 - 12:05:39 PM

रेलवे ने लाल सिग्नल अर्थात ओवरशूट के दो मामलों पर कड़ी कार्यवाही की है और दो चालक तथा दो सहायक चालकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है| आठ महीने की सघन जांच के बाद इन चार लोगों को दोषी पाया गया है | 
21 दिसंबर 2016 को झारसुगुड़ा में पहली घटना हुई थी जब चालक बलभद्र साहू व सहायक चालक सुनील कुमार उत्कल एक्सप्रेस को रोकते रोकते सिग्नल को पार कर लिया था | अफसरों को सूचना मिलते ही चालकों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा लिया गया था और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया | 
10 जनवरी 2017 को हावड़ा- मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस लाल सिग्नल पार कर गयी थी | इस घटना में भी चालक बी सुरेश व सहायक निशांत कुमार को तत्काल रूप से निलंबित कर दिया था | जांच के बाद दोनों ट्रेनों के चालकों को दोषी पाया गया और निलंबित कर दिया गया | हालाँकि दूसरी तरफ अफसरों की टीम ने घटना के लिए जिम्मेदार एक अफसर के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की।
सिग्नल में खराबी आ गयी थी जिसे डिवीजनल सिग्नल टेलीकाम इंजीनियर सुधांसु कुमार ने सही किया था परन्तु रात बारह बजे सिग्नल फिर खराब हो गया था जिसकारण लाल हो गया था | गीतांजलि एक्सप्रेस का राबर्टसन स्टेशन में स्टापेज नहीं है जिस कारण चालक ने ट्रेन की गति तेज रखी हुई थी और सिग्नल तक रोकते रोकते ट्रेन सिग्नल पार कर गयी थी | नियमानुसार अफसर के खिलाफ भी कार्रवाई होनी थी।

-HINDI-