Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 12, 2013 - 09:01:06 AM


Title - पैसेंजर ट्रेन की पावर फेल, यात्री हलकान
Posted by : Mafia on May 12, 2013 - 09:01:06 AM

शामली : दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन की पावर फेल होने से यात्री हलकान रहे। दिल्ली से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
दिल्ली-सहारनपुर रूट पर हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन स्थानीय स्टेशन पर पौने बारह बजे पहुंचती है, लेकिन नानौता रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पावर फेल हो गई। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार कर रहे यात्रियों का गर्मी में बुरा हाल रहा। बाद में दिल्ली से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को करीब दो घंटे बाद संचालित किया गया। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर ही यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने बताया कि नानौता स्टेशन पर इंजन की पावर फेल होने से ट्रेन करीब दो घंटे देरी से पहुंची।