Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 08, 2016 - 17:54:19 PM


Title - 82532 / 82531 बेंगलुरु – जयनगर - बेंगलुरु सुविधा स्पेशल
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 08, 2016 - 17:54:19 PM

दक्षिण पश्चिमी रेलवे ने बेंगलुरु से जयनगर के लिए सुविधा स्पेशल गाडी की घोषणा की है| छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधा हेतु इस विशेष गाडी की घोषणा हुई है|
82532 क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) - जयनगर सुविधा स्पेशल हर शुक्रवार 18  नवम्बर से 9  दिसम्बर तक बेंगलुरु से जयनगर के लिए चलेगी वहीँ 82531 जयनगर - क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) सुविधा स्पेशल 15  नवम्बर से 6 दिसम्बर जयनगर से बेंगलुरु के लिए हर मंगलवार चलेगी|
ये दोनों ही गाड़ियां बेंगलुरु से जयनगर के लिए दोनों तरफ से चार फेरा लगाएंगी|
82532 क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) - जयनगर सुविधा स्पेशल बेंगलुरु से रात साढ़े ग्यारह बजे चलेगी और सोमवार को सुबह पौने बारह बजे जयनगर पहुंचेगी|
82531 जयनगर - क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) सुविधा स्पेशल जयनगर से शाम सवा छह बजे के बाद चलकर शुक्रवार की सुबह तीन बजे बेंगलुरु पहुँच जाएगी|
ये गाडी विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी और बरौनी होते हुए जयनगर आएगी| बीच में पड़नी वाले सभी गंतव्य इस प्रकार हैं -
जोलारपेट्टई, काटपाडी, रेनिगुंटा , गुदुर, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, छेवकी, मिर्ज़ापुर, मुग़लसराय, बक्सर, पटना, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा.

-HINDI-