Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Mar 19, 2013 - 00:01:02 AM


Title - होली है: घर जाना है, तो इस ट्रेन में मिलेगा रिर्जवेशन
Posted by : riteshexpert on Mar 19, 2013 - 00:01:02 AM

उज्जैन। रेलवे प्रशासन ने होली के  अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिये मुंबई सेट्रल तथा नयी दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन के बीच 24 और 31 मार्च को एसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलेगी।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 0409। मुंबई सेट्रल ..नयी दिल्ली एसी सुपरपांस्ट विशेष ट्रेन 25 और 29 मार्च को मुंबई सेट्रल से रात्रि 23 बजकर 55 मिनट पर प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 21 बजकर 30 मिनट पर नयीदिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी मे ट्रेन संख्या 03092 नयी दिल्ली..मुम्बई सेन्ट्रल ट्रेन 24 और 28 मार्च को नयी दिल्ली से 23 बजकर 40 मिनट से रवाना होकर अगले दिन 21 बजकर 15 मिनट मुंबई सेट्रल पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04093 मुंबई सेंट्रल ..हजरत निजामुद्दीन एसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 24 और 31 मार्च को मुंबई सेट्रल से 23 बजकर 55 मिनट बजे रवाना होकर अगले दिन 21 बजकर 05 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में उक्त ट्रेन संख्या 04094 हजरत निजामुद्दीन मुंबई सेट्रल 23 और 30 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से 23 बजकर 50 मिनट प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21 बजकर 15 मिनट  पर मुंबई सेट्रल पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस ट्रेन मे प्रथम एसी  सेकंण्ड एसी तथा थर्ड एसी डिब्बे रहेगे। यह ट्रेने यात्रा के दौरान दोनों दिशाओ मे बोरीवली  सूरत  वडोदरा रतलाम  नागदा  कोटा  सवाईमाधोपुर  भरतपुर तथा मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।