Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jan 07, 2013 - 03:00:51 AM


Title - स्वचालित सीढ़ी की सुविधा जल्द करें बहाल : डीआरएम 9751058
Posted by : RailXpert on Jan 07, 2013 - 03:00:51 AM

जागरण प्रतिनिधि, भागलपुर : मालदा रेल मंडल के डीआरएम आरके. गुप्ता ने शुक्रवार को भागलपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक से छह तक को जोड़ने के लिए बन रही स्वचालित सीढ़ी को आकर्षक बनाने को कहा। उन्होंने कहा, सीढ़ी पर उच्च कोटि का शेड बनाएं। एक तरफ चढ़ने और दूसरी तरफ उतरने की व्यवस्था हो। ऐसी व्यवस्था प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर दिखे। कार्यो की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने अभियंताओं को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।