Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 02, 2013 - 09:00:19 AM


Title - स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही स्पेशल ट्रेन
Posted by : RailXpert on Jun 02, 2013 - 09:00:19 AM

शनिवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रा स्पेशल ट्रेन तीन घंटे तक खड़ी रही। स्थानीय लोगों में यह जानकारी करने को लेकर उत्सुकता रही कि यह कौन सी ट्रेन है और क्यों खड़ी की गई।
शनिवार को सवा दस बजे के करीब एक यात्री ट्रेन फफूंद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर अचानक खड़ी कर दी गई, जो दोपहर में सवा बजे रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी ने बताया कि यह यात्री स्पेशल ट्रेन है जो बिहार से गुजरात जा रही है। इस ट्रेन को यहां खड़ा करने के लिए खुद हाल्ट मांगा गया था।