Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 25, 2017 - 14:47:56 PM


Title - सूबेदारगंज स्टेशन होगा विकसित, रेलवे करेगा 42 करोड रुपए का निवेश
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 25, 2017 - 14:47:56 PM

राजरूपपुर, धूमनगंज, जलवा, चकिया, प्रीतम नगर, धूमनगंज में रहने वालों के लिए खुशखबरी है कि कुंभ से पहले सूबेदारगंज स्टेशन संवर जाएगा l पूरे 42 करोड़ रुपए से स्टेशन को विकसित किया जाएगा l इसके लिए यहां एक और प्लेटफार्म और यात्री पुल बनाया जाएगा l अभी बने यात्री पुल का विस्तार भी किया जाएगा l

चेयरमैन रेलवे बोर्ड के सामने सीनियर डी एन ने शुक्रवार को सूबेदारगंज स्टेशन की तैयारियों के बारे में बताया l बताया गया कि कुंभ से पहले स्टेशन टर्मिनस के तौर पर विकसित हो जाएगा l इसके लिए राजरूपपुर की तरफ मुख्य स्टेशन भवन बनाया जाएगा l सुलेम सराय की ओर बने स्टेशन भवन का भी विस्तार होगा l वहां पिट लाइन बनाने के निर्देश दिए गए हैं l

-HINDI-