Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Mar 19, 2013 - 03:00:50 AM


Title - सुहाना होगा अब गर्मी की छुट्टियों का सफर
Posted by : railenquiry on Mar 19, 2013 - 03:00:50 AM

उज्जैन। मध्यप्रदेश का इंदौर रेल प्रशासन गर्मी की छुट्टियो के दौरान ट्रेनो में यात्रियो की बढती संख्या के मद्देनजर मुंबई के बीच अगले माह सात अप्रैल से एक जुलाई तक ग्रीष्मकालीन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलायेगा।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन  संख्या 09302 इन्दौर बांद्रा टर्मिनस विशेष साप्ताहिक ट्रेन सात अप्रैल से 30 जून तक इन्दौर से प्रत्येक रविवार को शाम 17 बजकर 25 मिनट से प्रस्थान कर अगले दिन प्रात: दस बजकर 40 मिनट पर बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी और इसी प्रकार वापसी मे ट्रेन संख्या 09301 बांद्रा टर्मिनस इन्दौर उक्त विशेष साप्ताहिक ट्रेन आठ अप्रैल से एक जुलाई तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 12 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन तडके दिन मे साढे तीन बजे इन्दौर पहुंचेगी।

     

उन्होने बताया कि सेकण्ड एसी थर्ड एसी द्वितीय श्रेणी मे शयनयान तथा सामान्य डिब्बे यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनो दिशाओ मे बोरीवली  सूरत  वडौदरा  दाहोद  रतलाम  नागदा  उज्जैन तथा देवास स्टेशनो पर रुकेगी। इस ट्रेन का आरक्षण कल 18 मार्च से प्रारंभ हो जायेगा।