| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on Jan 08, 2013 - 12:00:04 PM |
Title - सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्तPosted by : AllIsWell on Jan 08, 2013 - 12:00:04 PM |
|
|
पखरौली मुगलसराय रेलखंड निरीक्षण करने रविवार को लम्भुआ स्टेशन पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्त ने अफसरों को खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। साथ आए अफसरों ने पटरी व विद्युत तारों के बीच की दूरी नापी और बिजली प्रवाह की जांच की। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप रहा।करीब दो साल पहले इस रेलखंड के विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर बिजली से चलने वाली ट्रेन चलाए जाने के पूर्व तकनीकी व्यवस्था का निरीक्षण करने आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरके कर्दम लम्भुआ पहुंचे। सीआरएस स्पेशल ट्रेन से उनके साथ आए अधिकारियों ने गेट संख्या 58 सी की जांच की। सब स्टेशन सिग्नलिंग पोस्ट व उपकेंद्र के रखरखाव को भी देखा। इस दौरान जरूरी सभी तकनीकी जानकारियां इकट्ठा कर उनकी पड़ताल की। डीआरएम जगदीश राय ने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने टूटे सामानों को प्लेटफार्म व स्टेशन भवन से तत्काल हटाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीआरएम राय व मुख्य संरक्षा आयुक्त ने बताया कि अभी पखरौली मुगलसराय रेलखंड की जांच की जा रही है। इसके बाद पखरौली रेलखंड की जांच होगी। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो इसी माह में विद्युत चालित ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश, मुख्य विद्युत अभियंता महताब सिंह, आदि मौजूद रहे। |