Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jun 01, 2013 - 12:00:24 PM


Title - सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक सेवानिवृत्त
Posted by : RailXpert on Jun 01, 2013 - 12:00:24 PM

प्रतिनिधि, जालंधर : सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। फिलहाल सिटी रेलवे स्टेशन का चार्ज डिप्टी एसएस नरेश कुमार के हवाले रहेगा। मोहल्ला गोबिंदगढ़ निवासी अशोक कुमार ने 1979 में बतौर टेलीग्राफिस्ट नौकरी का सफर शुरू किया था। 1984 में जालंधर के यार्ड मास्टर के तौर पर नियुक्त हुए। 1989 में लुधियाना का डिप्टी डार्य मास्टर बनाया गया।1993 में पदोन्नत कर उन्हें फिरोजपुर का स्टेशन अधीक्षक बनाया गया। इसके बाद 1998 में होशियारपुर, 1998 में ढंढारी कलां, 1999 में फगवाड़ा तथा 2003 में लुधियाना का स्टेशन अधीक्षक लगाया गया। 2006 में जालंधर में तैनात हुए। इस दौरान 2011 में उन्हें फगवाड़ा का स्टेशन अधीक्षक भी लगाया गया था। 2012 में एक बार फिर से जालंधर का चार्ज दिया गया। 34 साल के लंबे करियर के बाद शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टाफ ने उन्हें विदाई पार्टी दी। इस दौरान उनकी आंखें छलक आई और उन्होंने अपने करियर की बातें स्टाफ के साथ साझा की।