Indian Railways News => Topic started by RailXpert on May 30, 2013 - 21:00:42 PM


Title - सिग्नल फेल होने से क्रासिंग पर रुकी ट्रेन, लगा जाम
Posted by : RailXpert on May 30, 2013 - 21:00:42 PM

जागरण संवाददाता, बरेली : बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन सिग्नल फेल होने के चलते महेशपुरा क्रासिंग पर खड़ी हो गई।इसके चलते वहां पर जाम लग गया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम 52218 बरेली-कासगंज पैसेंजर अपने नियत समय पर कासगंज को रवाना हुई। महेशपुरा क्रासिंग के पास अचानक सिग्नल फेल होने के कारण ट्रेन को क्रासिंग पर ही रोक दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना रामगंगा स्टेशन को दी गई तो वहां से ट्रेन चलाने का मेमो भेजा गया। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट तक क्रासिंग पर खड़ी रही। ट्रेन जाने के बाद जब फाटक खोला गया तो दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग चुकी थी और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।